नई दिल्ली। पूरे उत्तर-भारत में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे मैदानी इलाकों में तो गर्मी अपना कहर दिखा रही है, बल्कि पहाड़ी इलाकों में लोगों को 40 डिग्री तापमान का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मंगलवार को केरल के लोगों के लिए तो राहत भरा दिन रहा, क्योंकि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। आज ही मानसून केरल पहुंचा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान से तीन दिन पहले ही इस बार मॉनसून केरल पहुंच गया।