10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ का खौफ, कोलकाता एयरपोर्ट 12 घंटे के लिए किया गया बंद

तूफान बुलबुल से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने विमानों और तीन जहाज तैयार ईस्टर्न नेवल कमांड ने उत्तरी दिशा में बढ़ रहे चक्रवाती तूफान पर करीब से नजर बनाए रखा है वहीं, प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 Nov 2019, 5:06 PM IST

s.png

नई दिल्ली। प्रचंड चक्रवाती तूफान बुलबुल के प्रभाव से होने वाले किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने विमानों और तीन जहाजों को तैयार रखा है।

यह जानकारी सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा कि ईस्टर्न नेवल कमांड (ENC) ने उत्तरी दिशा में बढ़ रहे चक्रवाती तूफान पर करीब से नजर बनाए रखा है।

वहीं, प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है।

अयोध्या फैसला देखने के लिए काश यह कारीगर जिंदा होता! 21 साल तक किया था ऐसा काम...

प्रवक्ता ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में तैनात किए गए नौसेना के विमान, मछुआरों को चक्रवाती तूफान को देखते हुए चेतावनी देने के साथ उन्हें करीबी बंदरगाह पर आश्रय लेने की सलाह दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय नौसेना के तीन जहाजों को राहत साम्रगी के साथ विशाखापत्तनम में तैनात किया गया है, ताकि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में राहत कार्य के लिए दस गोताखोर और चिकित्सीय दलों को भी तैयार रखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकारी अयोध्या में ब्रिटिश साम्राज्य से पहले राम चबूतरा की बात, सीता रसोई की पूजा के सबूत

अयोध्या विवाद: कांग्रेस ने किया SC के फैसले का स्वागत, कहा— मंदिर पर सियासत के द्वार बंद

वहीं, चक्रवाती तूफान बुलबुल पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ रहा है, और उसने ओडिशा के तटीय इलाकों में तबाही मचानी शुरू कर दी है।

इस प्रचंड तूफान के प्रभाव से शनिवार को तटीय जिलों में भारी बारिश के साथ ही तीव्र हवा चल रही है।

चक्रवाती तूफान ने सैकड़ों पेड़ों को जड़ से उखाड़ फेंका है, जबकि एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ, पुलिस और अग्निशमन कर्मी सड़कों पर गिरे पेड़ों को साफ करने में जुटे हैं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।