28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Kozhikode Plane Crash में COVID-19 की एंट्री, दो यात्री corona पॉजिटिव, राहत कार्य में जुटे कर्मी हुए Quarantine

Kozhikode Plane Crash में COVID-19 की एंट्री, दो यात्री corona पॉजिटिव, राहत कार्य में जुटे कर्मी हुए Quarantine

Kozhikode Plane Crash: दो यात्री कोरोना पॉजिटिव ( corona Positive ) पाए गए हैं, इनमें एक की मौत हो गई है। वहीं, राहत-बचाव कार्य में जुटे 50 कर्माचारियों को क्वारंटाइन ( Self Quarantine ) में भेज दिया गया है। वहीं, मृतकों का का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटकॉल के तहत ही होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 8 Aug 2020, 4:36 PM IST

Kozhikode Plane Crash: Two Passenger corona positive one died

कोझिकोड विमान हादसे में दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

नई दिल्ली। केरल (Kerala) कोझिकोड ( Kozhikode Plane Crash ) में प्लेन हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, घटना की छानबीन जारी है। लेकिन, इस बीच इस हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विमान में सवार दो यात्री कोरोना पॉजिटिव ( corona Positive ) पाए गए हैं। इस खबर ने एक और चिंता बढ़ा दी है। वहीं, राहत-बचाव कार्य में जुटे 50 कर्मचारियों को क्वारंटाइन ( Self Quarantine ) में भेज दिया गया है।

दो यात्री कोरोना पॉजिटिव

जानकारी के मुताबिक, दुबई (Dubai) से लौटे इस विमान में दो यात्री कोरोना पॉजिटिव ( Two Passengers Corona Positive ) पाए गए हैं। इनमें एक यात्री की मौत हो गई है। जबकि, एक यात्री हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कोरोना पॉजिटिव ( corona Positive ) मृतक यात्री की पहचान 45 साल के सुधीर ( Sudhir ) के रूप में हुई है। वहीं, मल्लपुरम ( Mallapuram ) के जिलाधिकारी के. गोपालकृष्णन ( k Gopalakrishnan ) का कहना है कि सभी यात्रियों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्रियों की कोरोना जांच ( corona Test ) भी कराई गई है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटकॉल ( Corona Protocol ) के तहत ही होगा। दो यात्रियों के कोरोन पॉजिटिव पाए जाने से सरकार से लेकर प्रशासन तक की चिंता बढ़ गई है। आशंका जताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) का आंकड़ा बढ़ सकता है।

50 कर्मचारी हुए क्वारंटाइन

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ( k k shailaja ) ने कहा है कि जो लोग भी राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं, वह भी कोरोना टेस्ट ( corona Test ) कराएं और स्वास्थ्य अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेंजे। साथ ही एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन ( Quarantine ) हो जाएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल 50 लोग क्वारंटाइन हो गए हैं। रिपोर्ट में हो गया है कि जो यात्री कोरोना पॉजिटिव ( corona Positive ) पाए गए हैं, उसने राहत-बचाव कार्य में शामिल लोगों का संपर्क हुआ है या नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाला, ज्यादातर लोग अस्थायी रूप से आइसोलेशन ( Isolation ) में हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार रात पौने आठ बजे करीब एयर इंडिया का विमान दुबई से केरल लौटा था। कोझिकोड में लैंडिंग के वक्त विमान रनवे पर फिसल गया और एक खाई में गिर कर टकराने से विमन दो हिस्सों में बंट गया। फिलहाल, इस पूरे घटना की छानबीन जारी है।