
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार को बर्फबारी हुई। बर्फबारी की वजह से कुल्ली की सोलांग घाटी सफेद चादर से ढंकी नजर आई। बता दें कि बीते शुक्रवार को भी हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई थी। यही नजारा आज सुबह भी देखने को मिला। बर्फबारी की वजह से सैलानियों की चेहरे खिले नजर आए। बर्फबारी का लोग जमकर मजा ले रहे हैं।