निदेशक एम्स को लिखे पत्र में लालू यादव ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है। लालू ने लिखा है कि अभी मेरी तबीयत ठीक नहीं हुई है। मैं हृदयरोग, किडनी इन्फेकशन, सुगर एवं अन्य कई बिमारियों से ग्रसित हूं। कमर में दर्द है एवं बार – बार चक्कर आ जा रहा है। मैं कई बार बाथरुम में भी गिर चुका हूं। मेरा रक्तचाप और शुगर बीच – बीच में बढ़ जाता है।