मुंबई के लिए लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी नया खतरा लेकर आई है। बता दें कि मुंबई में लेप्टोस्पायरोसिस नामक बिमारी तेजी से फैल रही है। इससे अब तक चार लोगों के मरने की खबर है। लेप्टोस्पायरोसिस एक जीवाणु रोग है जो गंदगी से फैलता है और इंसानों, चूहों और पालतू जानवरों को ज्यादा प्रभावित करता है। यह बीमारी काफी तेजी से फैल रही है और इससे संक्रमित इंसान की 24 घंटे के अंदर ही मौत हो रही है।