2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal में 20 सितंबर तक लॉकडाउन, जानें कब क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?

COVID-19: West Bengal में अगामी 20 सितंबर तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद, नई गाइडलाइंस जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 27 Aug 2020, 10:42 AM IST

Lockdown in West Bengal Till 20 September

पश्चिम बंगाल में एक बार फि लॉकडाउन।

नई दिल्ली। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस (coronavirus in India) की चपेट में है। पाबंदियों और लॉकडाउन (India Lockdown) के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, इस समय देश में Unlock 3.0 जारी है। इसके तहत देश को दोबारा खोला जा रहा है। लेकिन, कुछ राज्यो में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल (COVID19 in West Bengal) की ममता सरकार ने एक बार फिर लॉककडाउन (LOckdown) की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में अगामी 20 सितंबर तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी जो पाबंदियां लगी हैं, वह अगामी 20 सितंबर तक लागू रहेंगी।

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर लॉकडाउन

ममता बनर्जी ( Mamta Banerjee ) ने कहा कि अगामी 20 सितंबर तक शैक्षणिक संस्थान, स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। साथ ही अगामी सात, 11 और 12 सिंतबर को राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन ( Lockdown in West Bengal ) रहेगा। इसका मतलब ये है कि इन तारीखों पर सभी चीजें पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि मेट्रो (Metro) और हवाई सेवा ( Air Services ) में छूट दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जरूरी चीजों को सेवा में जल्द ही लाया जाएगा। लिहाजा, शर्तों के साथ मेट्रो सर्विस को दोबारा शुरू की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि कोरोना प्रभावित छह शहरों से विमान सेवा शुरू करने की मांग की गई है। लिहाजा, एक सितंबर से इन छह शहरों से हफ्ते में तीन बार उड़ानें संचालित की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद, नागपुर, पुणे, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली से एक बार फिर पश्चिम बंगाल के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। क्योंकि, 31 अगस्त तक इन राज्यों से पश्चिम बंगाल के लिए हवाई सेवा पर प्रतिबंध लगी थी।

राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 44 हजार के पार

वहीं, राज्य में 20 सितंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य में अन्य पाबंदियां भी जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जिन चीजों में छूट दी जाएगी, वहां भी सोशल डिस्टेसिंग अनिवार्य होगा। साथ ही लोगों को फेस मास्क भी पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्यों को पीएम केयर फंड से राशि वितरित की जाए। यहां आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में भी कोरोना वायरस ( coronavirus s cases in West Bengal ) काफी तेजी से फैलता जा रहा है। राज्य में अब तक 1,44,811 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 26,954 एक्टिव केस हैं। वहीं, 1,17,857 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। जबकि, 2964 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ममता सरकार ने एक बार फिर राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की है।