28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन अपडेटः दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी समेत कई राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां

रविवार (9, मई) से अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों में लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा कुछ राज्यों में कल (10 मई) से अगले कुछ दिनों के लिए पाबंदियां लागू रहेंगी तो कुछ राज्यों में 8 मई से ही प्रतिबंध लागू हो गए हैं।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 May 2021, 10:58 PM IST

lockdown.png

Lockdown update: today these states enforced restrictions, what closed and what opened

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश के कई राज्यों में हालात बहुत खराब हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं मिलने और पर्याप्त बेड्स उपबल्ध नहीं होने की वजह से हाहाकार मचा है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा कुछ जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं तो वहीं तमाम राज्य सरकारें कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन, वीकेंड लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगा रही हैं।

बीते कुछ हफ्तों से कुछ राज्यों में लॉकडाउन या कर्फ्यू लागू किया गया है। जिसे समयानुसार राज्य की स्थिति को देखते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही कुछ अतिरिक्त पाबंदियां भी लगाई जा रही हैं। अब इसी कड़ी में आज (रविवार, 9 मई) कुछ राज्यों में लॉकडाउन या कर्फ्यू को एक्सटेंड (बढ़ाया) किया है तो कुछ राज्यों ने रविवार से कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन या कर्फ्यू लागू किया है।

यह भी पढ़ें:- लॉकडाउन को लेकर गहलोत सरकार की तैयारियां पूरी, सख्ती से होगी गाइडलाइन की पालना

बता दें कि रविवार (9, मई) से अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों में लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा कुछ राज्यों में कल (10 मई) से अगले कुछ दिनों के लिए पाबंदियां लागू रहेंगी तो कुछ राज्यों में 8 मई से ही प्रतिबंध लागू हो गए हैं।

इन राज्यों में लगा है लॉकडाउन

दिल्ली :- बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को एक बार फिर से एक हफ्ते (सात दिन) के लिए लॉकडाउन के बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडाउन से दिल्ली में कोरोना के संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस बार मेट्रो भी नहीं चलेगी।

जम्मू-कश्मीर:- कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक इस दौरान जरूरी सेवाओं की इजाजत होगी। इसके अलावा शादियों में अब ज्यादा से ज्यादा 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश में लोगों की आवाजाही और उनके एकत्रित होने पर पाबंदी जारी रहेगी।

गोवा :- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गोवा में भी 9 मई से कर्फ्यू (Corona curfew in Goa) का ऐलान किया गया है। गोवा में 9 मई से लेकर 23 मई तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान चिकित्सा आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। किराने की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान मेडिकल सप्लाई चालू रहेंगी। इसके अलावा घरेलू सामान की दुकानें सुबह 7 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा रेस्त्रां सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक टेकअवे ऑर्डर्स ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।

उत्तराखंड :- कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए लागू लॉकडाउन का 18 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। अब पूरे उत्तराखंड में 18 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को ही निर्धारित अवधि तक खोलने की छूट होगी।

उत्तर प्रदेश:- यूपी में 17 मई तक के लिए कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लागू कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें :- लॉकडाउन पहले से भी अधिक जरूरी, लेकिन फैसला केंद्र को करना था: CM गहलोत

कर्नाटक :- कर्नाटक सरकार ने भी पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस संबंध में अहम जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 10 मई से 24 मई (दो सप्ताह) तक कर्नाटक में पूर्ण लॉकडाउन (Full Lockdown In Karnataka) रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी छूट नहीं होगी। लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।

तमिलनाडु :- तमिलनाडु में 10 मई से 24 मई तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और निजी व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी शराब की दुकानें, बार, स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून, सिनेमा हाल, क्लब, पार्क, बीच भी बंद रहेंगे।

हिमाचल :- हिमाचल प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में सोमवार से लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। दैनिक जरूरतों की दुकानें दिन में केवल तीन घटे ही खुली रहेंगी।

मिजोरम :- मिजोरम में 10 मई सुबह चार बजे से सात दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। सरकारी आदेश में कहा कि गया है कि 17 मई तड़के चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान राजधानी तथा जिला मुख्यालय कस्बों में लोगों को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

मेघालय :- मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले पांच मई की सुबह आठ बजे से 10 मई को रात आठ बजे तक जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक सेवाओं के लिए छूट दी गई है।

राजस्थान :- बता दें कि राजस्थान में गुरुवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। सीएम अशोक गहलोत इसकी घोषणा करते हुए बताया था कि राज्य में 14 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन (Rajasthan Announces 14 days Lockdown) लगाया जाएगा। राजस्थान में 10 से 24 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि जरूरी सेवाओं की आवाजाही की छूट होगी।

केरल :- केरल में 8 मई से 16 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए स्थिति को गंभीर बताया और कहा कि कोविड की वृद्धि को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

पुडुचेरी :- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में में भी सोमवार से संपूर्ण लॉकडाउन लग जाएगा, जो कि 24 मई तक प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान किसी भी जगह एकत्रित होकर खड़े होना वर्जित रहेगा। साथ ही सभी बीच, पार्क बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को नियमों और शर्तों के साथ खुले रहने की अनुमति रहेगी। सब्जी की दुकानें, भोजन, किराने का सामान, मांस, मछली, पशु के चारे वाली दुकानों को दोपहर 12 बजे तक बिना एयर कंडीशनिंग सुविधा के काम करने की अनुमति दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग