नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के परिणामों के धीरे-धीरे रुझान आ रहे हैं, रुझानों में भाजपा बहुमत से सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। शुरूआती रुझानों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी सपा की उम्मीदवार शालिनी यादव और अजय राय से आगे चल रहे है। वहीं कांग्रेस के लिए बुरी खबर है कि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे चल रहे हैं, वहीं वायनाड सीट से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली सीट से आगे चल रहीं हैं।