25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: LPG सिलेंडर की सब्सिडी हुई शून्य, जानिए आपको कितना फायदा?

देश में कोरोना संकट के बीच LPG सिलेंडर को लेकर सरकार और कंज्यूमर के लिए अच्छी खबर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में भारी गिरावट के चलते सरकार को बेहद सस्ती LPG मिल रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 May 2020, 8:23 AM IST

खुशखबरी: LPG सिलेंडरो की सब्सिडी हुई शून्य, जानिए आपको कैसे होगा फायदा

खुशखबरी: LPG सिलेंडरो की सब्सिडी हुई शून्य, जानिए आपको कैसे होगा फायदा

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के बीच LPG सिलेंडर को लेकर सरकार और कंज्यूमर के लिए अच्छी खबर आई है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में आ रही भारी गिरावट के चलते सरकार को अब बेहद सस्ती एलपीजी मिल रही है। यही वजह है कि सरकार को अब घरेलू बाजार में दी जाने वाली सब्सिडी के रूप में कोई खर्चा नहीं करना पड़ रहा है। इसका मतबल यह हुआ कि अब LPG सिलेंडर पर सब्सिडी शून्य पर पहुंच गई है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस माह से सरकार कंज्यूमर को सब्सिडी देने के बाद भी प्रति सिलेंडर पर 120 रुपए की कमाई करेगी।

इसकी एक वजह यह भी है कि पिछले कुछ महीनों से सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर पर खासे दाम बढ़ाकर रखे थे। मतलब एक तो सरकार ने ने दाम बढ़ाकर रखे थे, दूसरा इंटरनेशल मार्केट में गैस सस्ती हुई है। इसका परिणाम यह हुआ कि सब्सिडी लगभग शून्य के बराबर हो गई। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2015 में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर डीबीटी स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम के तहत कंज्यूमर एलपीजी सिलेंडरों की पूरी ( मार्केट ) कीमत चुकाते हैं और सरकार उनकी सब्सिडी सीधा उनके खातों में भेजती है।

गौरतलब है कि इससे पहले तेल कंपनियां कंज्यूमर्स को लागत से कम कीमत पर एलपीजी सिलेंडर बेचती थीं, हालांकि सरकार की ओर उनके नुकसान की भरपाई की जाती थी। लेकिन सरकार ने इस सिस्टम को बदलते हुए अक्टूबर 2017 और जुलाई 2019 के बीच गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दामों को स्थिर कर दिया।