चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस विजय कमलेश ताहिलरमानी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कार्यक्रम में हाईकोर्ट के जजों को राजनेताओं, अधिकारियों और पुलिस से भी पीछे बिठाया गया था। इस बैठक व्यवस्था को लेकर जजों ने नाराजगी जाहिर की है, उन्होंने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ था। नाराज जजों में जस्टिस रमेश भी शामिल हैं। उन्होंने जजों के ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप में अपनी नाराजगी जाहिर की है।