गौरतलब है कि गुरुवार को महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई । इस बैठक के बाद भाजपा नेता आशीष शेल्लार ने बताया कि ‘जय श्री राम, हो गया काम’। भाजपा नेता के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या भाजपा को मैजिक नंबर मिल गया है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेल्लार, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन समेत पार्टी के कई नेता शामिल रहे।