13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: हिंसक होने के बाद थमा मराठा आंदोलन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाए आंसू गैस के गोले
Play video

Video: हिंसक होने के बाद थमा मराठा आंदोलन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाए आंसू गैस के गोले

बुधवार को मराठा आंदोलन को वापस ले लिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं।
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jul 25, 2018

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन हिंसक होने के बाद आखिरकार थम गया है। बुधवार को ‘मराठा क्रांति मोर्चा’ ने मुंबई बंद का ऐलान वापस ले लिया। ऐसा इसलिए हो सका, क्योंकी राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों की मांगों को मान लिया है। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर तीन बजे आंदोलन को वापस ले लिया।

हिंसक हो चुके आंदोलन के दौरान राज्य के कई हिस्सो से हिंसक घटनाओं की खबरें आईं। आपको बता दें कि नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के समर्थन में ये आंदोलन किया जा रहा था। हालांकि अभी भी नवी मुंबई और ठाणे में बंद को जारी रखा गया है।

ये वीडियो महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे हाईवे पर कलंबोली इलाके का है, जहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे को ही जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसवालों पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ तितर-बितर किया। पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत