पश्चिम बंगाल सीएम ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। पूरी टीम व्यवस्था में जुटी है। इसलिए, 26 मई तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन को न भेजा जाए। यहां आपको बता दें कि एक तरफ बंगाल में कोरोना वायरस को लेकर पहले से ही हाहाकार मचा हुआ था। वहीं, अब चक्रवाती तूफान अम्पान के कारण राज्य में मुसीबत बढ़ गई है। इस तूफान के कारण 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संपत्ति का भी काफी नुकसान हुआ है। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया ता कि बंगाल में प्रवासियों को लौटने की अनुमति नहीं दी जा रही है। राज्य में एक मई से लेकर अब तक दो हजार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, जिसके जरिए 31 लाख प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य पहुंचे हैं।