17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट के फैसले पर भड़कीं ममता कहा- मेरा गला काट दो, पर ज्ञान मत दो

कोर्ट के फैसले पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा गला काट दो, पर मुझे ज्ञान मत दो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 21 Sep 2017, 11:17 PM IST

durga

कोलकाता। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले से आहत ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोर्ट के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि मेरा गला काट दो, लेकिन यह मत बताओ कि मुझे क्या करना है। उन्होंने पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया।

कोलकाता के एकडालिया पूजा पांडाल का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनका बंगाल से कोई संबंध नहीं, यहां की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं जानते वे हमें ज्ञान दे रहे हैं। ऐसे लोगों के भाषण पर उन्हें गुस्सा आता है। वे मेरा गला काट दें, लेकिन ज्ञान न दें। इस मामले में आखिरी फैसला जनता करेगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की संस्कृति को अपमानित किया जा रहा है। केन्द्र राज्य के खिलाफ लगातार साजिश रच रहा है। यह सब राज्य के दुर्गोत्सव के माहौल को बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान जो साजिश के तहत हिंसा फैलाएंगे, उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि हम मानव धर्म में विश्वास करते हैं।

हाईकोर्ट ने विसर्जन पर लगी रोक हटाई
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने गुरुवार को ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए दुर्गा प्रतिमा, विसर्जन पर राज्य सरकार द्वारा लगाई गई रोक हटा दी। कोर्ट ने कहा कि मोहर्रम के दिन लोग रात 12 बजे तक मूर्ति विसर्जन कर सकेंगे। अदालत ने इसके लिए पुलिस को पूरी व्यवस्था करने के लिए भी कहा है, इसके लिए वो अलग-अलग रूट तैयार करें। इससे पहले कोर्ट ने सुनवाई शुरू होते ही सरकार को आइना दिखा दिया।

मामले की सुनवाई शुरू होते हैं न्यायाधीश ने राज्य सरकार से कहा कि अगर कहीं दंगे जैसे हालात बनते हैं तो दंगाइयों पर सबसे पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल होता है। फिर भी हालात नहीं सम्भलता है तो आंसू गैस और बाद में हल्का लाठी चार्ज करना पड़ता है लेकिन विसर्जन के मामले में राज्य सरकार ने सीधे तौर पर गोली चलाने वाला एक्शन लेते हुए निषेधाज्ञा जारी कर दिया है। आप बहुत ज्यादा क्षमतावान हो सकते हैं लेकिन आप चांद की गति नहीं रोक सकते हैं, आप कैलेंडर को नहीं रोक सकते। अदालत क्षमता का गलत इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दे सकती है।