3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता बनर्जी ही नहीं इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी कर चुके फ्री Corona Vaccine देने का वादा

पश्चिम बंगाल भी बना फ्री कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने वाला राज्य सीएम ममती बनर्जी के ऐलान से पहले कई मुख्यमंत्री कर चुके हैं पहल कई राज्य सरकारों ने केंद्र से Free Corona Vaccine मुहैया कराने की अपील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 11 Jan 2021, 10:49 AM IST

Free Corona Vaccine

कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine )16 जनवरी से लगना शुरू हो जाएगा। इस वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इन सवालों के बीच राज्यवार मुख्यमंत्री अपने-अपने प्रदेश में कोरोना का टीका फ्री उपलब्ध कराने का ऐलान कर रहे हैं। हाल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रदेशवासियों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार सूबे के सभी जरूरतमंद लोगों को कोरोना का वैक्सीन फ्री लगवाएगी। हालांकि अपने प्रदेश में कोरोना वैक्सीन फ्री देने का ऐलान करने वाली ममता पहली सीएम नहीं हैं। इससे पहले भी की राज्यों के मुख्यमंत्री ये घोषणा या वादा कर चुके हैं।

एयर इंडिया का चार महिला पायलटों ने रचा इतिहास, जानिए क्यों दुनियाभर में हो रही चर्चा

केजरीवाल सरकार ने की घोषणा
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार भी राजधानीवासियों को मुफ्त कोरोना टीका उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले इसको लेकर घोषणा कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने हाल में पीएम नरेंद्र मोदी से भी देशभर में लोगों को फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

बिहार में फ्री वैक्सीन
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ही एनडीए ने ये ऐलान किया था कि प्रदेश के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। नीतीश ने सरकार में आते ही एक बार फिर इस वादे को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर सभी टीका फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा।

केरल सरकार भी तैयार
देश के दक्षिण राज्य केरल में भी मुख्यमंत्री पी विजयन लोगों के लिए फ्री कोरोना वैक्सीन का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि जब सीएम ने घोषणा की थी, तब प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे थे। ऐसे में चुनाव आयोग भी मुख्यमंत्री से इसको लेकर जवाब मांगा था। इसको लेकर विरोधी दलों में भी विरोध दर्ज कराया था।

हरियाणा में गरीबों को फ्री
हरियाणा की खट्टर सरकार भी प्रदेशवासियों को फ्री में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। हालांकि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि ये मुफ्त वैक्सीन गरीबों के लिए ही उपलब्ध होगी। हालांकि बाकी लोगों को सस्ती दर पर टीका दिया जाएगा।

कोरोना संकट के बीच अब ड्रोन से आपके घर पहुंचेगी वैक्सीन, जानिए कितनी कंपनियों को मिली मंजूरी और किन लोगों को होगा ज्यादा फायदा

इन राज्यों ने केंद्र से की मांग
कई राज्य सरकारें केंद्र से कोरोना वैक्सीन को फ्री में दिए जाने की मांग कर रही है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई राज्य शामिल हैं। राजस्थान के स्वास्थ्यमंत्री का कहना है कि हमारे पास वित्तीय समस्या हैं, ऐसे में केंद्र सरकार प्रदेशवासियों को मुफ्ट टीका उपलब्ध करवाए।