
क्या गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं शामिल होंगे ट्रंप? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। 2019 में गणतंत्र दिवस के मौके पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समारोह के मुख्य अतिथि के रुप आने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। इस तरह की मीडिया रिपोर्ट के बीच आज भारत ने कहा कि ट्रंप की भारत यात्रा के कार्यक्रम पर अभी भी बातचीत जारी है।
अमरीका से बातचीत जारी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप के निमंत्रण का सवाल है तो ऐसे निमंत्रण भारत और अमरीका के विशेष रणनीतिक साझेदारी के संबंधों एवं उच्चस्तरीय संपर्कों से जुड़े होते हैं। कुमार ने कहा कि भारत- अमरीका के अधिकारी एक दूसरे के संपर्क में हैं और राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श जारी है। जैसे ही तिथि तय होगी तो उसे सावर्जनिक किया जाएगा।
रद्द हुआ ट्रंप का भारत दौर!
बता दें कि अमरीकी सरकार की ओर से भारत को बताया गया है कि ट्रंप 26 जनवरी के आसपास अन्य व्यस्तताओं के कारण भारत यात्रा पर नहीं आ पाएंगे। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
इस वजह से रद्द हो सकता है दौरा
कुछ दिन पहले खबर आई कि जनवरी में अमरीका में स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन होना है। यह अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से कांग्रेस को दिया जाने वाला एक प्रमुख भाषण है। इस भाषण में अमरीकी राष्ट्रपति पूरे वर्ष के लिए अपने कार्यक्रमों का एजेंडा पेश करने के साथ ही पीछे वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी कांग्रेस सदस्यों को देते हैं। यह भी ध्यान में रखना होगा कि जनवरी में ट्रंप के पहले से कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम तय हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों चलते डोनाल्ड ट्रंप अमरीका में व्यस्त रहेंगे इसलिए उनका भारतीय गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होना मुश्किल है।
Published on:
01 Nov 2018 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
