27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MEA ने कुवैत में रहने वालों के लिए आपातकालीन प्रमाण पत्र शुल्क किया माफ, 25k लोगों को मिलेगा लाभ

कुवैत में कोरोना नियंत्रण के काम में जुटी सेना की एक मेडिकल टीम मालदीव, मॉरीशस और सेशल्स की भी भारत सरकार ने की मदद कुवैत भारत का करीबी और विशेष दर्जा प्राप्त मित्र राष्ट है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 17 Apr 2020, 5:01 PM IST

500007500737_49344.jpg

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने कुवैत सरकार की ओर से कोरोना वायरस ( coronavirus ) की वजह से घोषित माफी का लाभ उठाते हुए भारतीयों के लिए आपातकालीन प्रमाण पत्र शुल्क को माफ कर दिया हैं। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि विदेश मंत्रालय के इस फैसले से करीब 25k भारतीय नागरिकों को लाभ मिलेगा।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर बताया कि यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि विदेश मंत्रालय ने कोरोना वायरस की वजह से कुवैत सरकार द्वारा घोषित माफी के तहत कवर हुए भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन प्रमाण पत्र पर लगने वाले शुल्क को माफ करने को मंजूरी दी है। इस कदम से कुवैत में लगभग 25 हजार भारतीयों को लाभ होगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले भारतीय विदेश मंत्रालय से कुवैत सरकार अपने देश में कोरोना नियंत्रण के लिए भारत से मदद की मांग की थी। कुवैत के अनुरोध पर मोदी सरकार ने भारतीय सेना की एक मेडिकल टीम वहां के लिए रवाना किया था। फिलहाल भारतीय सेना की मेडिकल टीम कुवैत में कोरोना नियंत्रण के काम में जुटी है।

इतना ही नहीं भारत ने कोरोना नियंत्रण के मकसद से मालदीव, मॉरीशस, सेशल्स व अन्य मित्र राष्ट्रों की भी सहायता की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और मॉरीशस हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। विशेष तौर पर कोविड-19 ( Covid-19 ) महामारी की तरह के चुनौतीपूर्ण समय में।