25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / #MeToo पर एमजे अकबर ने तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप लगाने वाली महिलाओं पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’

#MeToo पर एमजे अकबर ने तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप लगाने वाली महिलाओं पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’

'बिना सबूतों के आरोप लगाना एक वायरल बुखार की तरह हो गया है। मामला कुछ भी हो, अब मैं वापस आ गया हूं। मेरे वकील इस तरह के सभी बेबुनियाद आरोपों की पड़ताल करेंगे और तय करेंगे कि आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाए।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 14 Oct 2018, 4:07 PM IST

d

#MeToo पर एमजे अकबर ने तोड़ी चुप्पी, 'आरोप लगाने वाली महिलाओं पर करूंगा कानूनी कार्रवाई'

नई दिल्ली। #MeToo मुहिम के तहत बुरी तरह फंस चुके केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने आखिरकार इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने खुद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा, 'बिना सबूतों के आरोप लगाना एक वायरल बुखार की तरह हो गया है। मामला कुछ भी हो, अब मैं वापस आ गया हूं। मेरे वकील इस तरह के सभी बेबुनियाद आरोपों की पड़ताल करेंगे और तय करेंगे कि आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाए।'

ये है एमजे अकबर का पूरा बयान

- आम चुनाव से ठीक पहले ही यह तूफान क्यों आया? क्या इसके पीछे कोई एजेंडा है? इस तरह के झूठे, बेबुनियाद और घटिया आरोपों ने मेरी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

- झूठ के पैर नहीं होते, लेकिन उनमें जहर भरा होता है। किसी के पागलपन में यह बेहद परेशान करने वाला होता है। मैं इसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करूंगा।

- प्रिया रमानी ने एक साल पहले एक मैग्जीन में लिखे लेख के साथ यह कैंपेन शुरू किया था। लेकिन उन्होंने मेरा नाम नहीं लिखा क्योंकि वो जानती थी यह गलत कहानी है। उनसे हाल में पूछा गया था कि मेरा नाम क्यों नहीं लिखा उन्होंने एक ट्वीट में जवाब देते हुए कहा, 'नाम इसलिए नहीं लिखा क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं था।'

- यदि मैंने कुछ नहीं किया था तो फिर इसमें क्या कहानी है? यह कोई मामला ही नहीं है। लेकिन जो कभी हुआ ही नहीं उसके आसपास अटकलें लगाई जा रही है।

- शुतापा पॉल ने कहा, 'उन्होंने कभी मुझे हाथ नहीं लगाया।'

- शॉमा राहा ने कहा, 'उन्हें (अकबर ने) स्पष्ट करना चाहिए, हालांकि असल में उन्होंने कभी कुछ नहीं किया।'

- अंजू भारती ने कहा कि मैं एक स्वीमिंग पूल में पार्टी कर रहा था। लेकिन मुझे तैरना नहीं आता।

- गजाला वहाब ने कहा कि वो 21 साल पहले मैंने दफ्तर में उनके साथ छेड़छाड़ की। 16 साल पहले मैंने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की है और तब मैं मीडिया में था। गजाला के साथ मैंने सिर्फ एक ही जगह काम किया है। वहां एडिटोरियल टीम बेहद छोटे हॉल में बैठती थी और उसी में मेरा एक प्लाईवुड से बना छोटा-सा क्यूबिकल था। दूसरों की टेबल और कुर्सी दो फीट दूर होती थी। बड़ी विचित्र बात है कि इतनी दफ्तर के कामकाज के दौरान छोटी-सी जगह में सब हो गया और किसी को पता भी नहीं चला। ये झूठे आरोप हैं।