10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

600 रुपए लीटर वाले पानी में भी मिला प्लास्टिक का कण, विराट की है पहली पसंद

दुनिया की जानी-मानी कंपनियों का बोतल बंद पानी असुरक्षित पाया गया है। इसमें एवियान ब्रांड भी है, जो विराट पीते हैं और ये करीब 600 रुपए लीटर मिलता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 16 Mar 2018, 8:48 PM IST

bottled water worldwide

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में जितना एक्टिव और फिट खासा मशक्कत करते हैं। डाइट और एक्सरसाइज के मामले में भी वो खुद को बाकी क्रिकेटर्स से ज्यादा सीरियस रहते हैं। यही वजह से कि विराट जो मिनरल वॉटर पीते हैं वो काफी अलग होता है। हाल ही में आए वैज्ञानिक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की जानी-मानी कंपनियों का बोतल बंद पानी असुरक्षित पाया गया है। इसमें एवियान ब्रांड का पानी भी है, जो विराट पीते हैं और ये पानी करीब 600 रुपए लीटर मिलता है।

600 रुपए लीटर वाले पानी में भी प्लास्टिक!
न्यूयॉर्क स्थ‍ित फ्रेडोनिया विश्वविद्यालय की शोधकर्ता शेरी मेसन द्वारा तैयार किए गए इस रिपोर्ट में दुनिया भर के पानी सप्लाई किए जाने वाले प्रोडक्ट के बारे में बात की गई है। इस रिपोर्ट में भारत के कई प्रमुख बिस्लेरी और एक्वाफिना जैसे ब्रांड भी शामिल है। इतना ही नहीं विराट कोहली भी जिस एवियान ब्रांड का पानी पीते हैं, वो भी स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित नहीं है।

150 अरब डॉलर है पानी का व्यापार
भारत के आलावा 9 अन्य देशों से पानी के कुछ नमूने लेकर मेसन ने इस रिपोर्ट को तैयार किया है। भारत सहित दुनिया के विभिन्न देशों में बोतल बंद पानी बनाने वाली कंपनियों के लगभग 150 अरब डॉलर के वार्षिक व्यापार के बावजूद इनमें प्लास्टिक के सूक्ष्म कण और इंसानों के लिए अन्य हानिकारक तत्व मौजूद रहते हैं। वहीं अमेरिका की एक गैर लाभकारी संस्था ओर्ब मीडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इसमें पॉलीप्रोपिलीन, नायलॉन और पॉलीथिलीन टेरेफ्थेलेट जैसे तत्व मौजूद रहते हैं। शोध में बताया गया कि जो व्यक्ति एक दिन में एक लीटर बोतल बंद पानी पीता है वह प्रतिवर्ष प्लास्टिक के दस हजार तक सूक्ष्म कण ग्रहण करता है।शोध के दौरान 93 फीसदी नमूनों में प्लास्टिक पाई गई

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा बोतल बंद पानी का व्यापार
बाजार में 147 अरब डॉलर प्रति वर्ष के व्यापार के साथ यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेय उत्पाद उद्योग है। हालांकि, शोधकर्ता अभी तक मानव शरीर पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों के बारे में सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं। पांच महाद्वीपों में भारत, ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, केन्या, लेबनान, मेक्सिको, थाईलैंड और अमरिका से 19 स्थानों से नमूने इकट्ठा किए गए। बोतल बंद पानी में प्लास्टिक के अदृश्य कणों को देखने के लिए शोध दल ने विशेष डाई और नीली रोशनी का उपयोग किया। शोध में 100 माइक्रोंस और 6.5 माइक्रोंस के आकार के दूषित कणों की पहचान हुई।