23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / देसी गायों की संख्या बढ़ाएगी मोदी सरकार, ब्राजील से मंगवाया गिर गायों का सीमन

देसी गायों की संख्या बढ़ाएगी मोदी सरकार, ब्राजील से मंगवाया गिर गायों का सीमन

मोदी सरकार ने देसी गायों की नस्ल सुधारने का उठाया बीड़ा ब्राजिल से मंगवाया जा रहा है सीमेन देशभर के गौशाले में बांटा जाएगा सीमेन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 3 Sep 2019, 2:16 PM IST

cow

नई दिल्ली। मोदी सरकार देसी गायों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। भारत में देसी गायों की नस्ल सुधारने और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए ब्राजील सरकार से मदद ले रही है। इसके तहत सरकार ब्राजील से गिर नस्ल (Gir Cows) की गायों का सीमेन (Semen) खरीदने जा रही है। इसे देशभर की गौशालाओं में बांटा जाएगा।

यह भी पढ़ें-दुनियां का सबसे खतरनाक हेलिकॉप्टर अपाचे वायु सेना में शामिल, जानें इसकी 10 खासियत

ब्राजील के साथ हुए समझौते के तहत, देश को गिर नस्ल के गायों के सीमेन की एक लाख डोज़ मिलेगी। आपको बाता दें कि इससे पहले सरकार ने 2017 में भी गिर गायों का सीमेन खरीदने की कोशिश की थी। लेकिन उस दौरान किसी वजह से ये सौदा नहीं हो पाया था।

डेयरी और मत्स्य पालन राज्यमंत्री संजीव बालियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ब्राजील से समझौता हो चुका है। आने वाले दो महिनों के अंदर गिर गायों का सीमेन भारत आ जाएगा। इन सीमेन को देशभर की गौशालाओं में बांटा जाएगा।

गौैरतलब है कि गिर गाय भारत में प्रमुख तौर पर पाई जाने वाली जेबू गाय में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि 18वीं शताब्दी में भावनगर (गुजरात) के महाराजा ने गिर गायें ब्राजील को दे दी थी। जिसके बाद ब्राजील ने इन गायों को संरक्षित किया। इन गायों की खासियत है कि ये गायें अन्य गायों की तुलना में ज्यादा दूध देती है।