नई दिल्ली। यूपीए सरकार में पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल एयरलाइन सीट शेयरिंग घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए मंगलवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे। बता दें कि सोमवार को उनसे ईडी के अधिकारियों ने आठ घंटे तक पूछताछ की थी। जानकारी के मुताबिक पूर्व उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल से ईडी के अधिकारियों ने एयर इंडिया को घाटे में पहुंचाने, निजी एयरलाइन्स को लाभ का रूट आवंटित करने और सीट शेयरिंग घोटाले को लेकर सवाल पूछे।