26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून से सुधरी दिल्ली-एनसीआर की फिजा, सबसे अच्छे स्तर पर राजधानी की हवा

मानसून की आमद के साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा में खत्म हुआ प्रदूषण। अब तक के बेहतरी स्तर पर राजधानी की फिजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Jul 2018, 9:10 AM IST

delhi

मानसून से सुधरी दिल्ली-एनसीआर की फिजा, सबसे अच्छे स्तर पर राजधानी की हवा

नई दिल्ली। अब तक आपने देशभर में बारिश के चलते बुरे हालातों के बारे में पढ़ा होगा। कई जगह आसमानी आफत ने भी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लेकिन इस बारिश से देश का एक शहर सुकून की सांस ले रहा है। जी हां देश की राजधानी में सड़कों पर भले ही बारिश के पानी की वजह से जाम लग रहा हो, यहां की फिजा बेहतर हो गई है।

दिल्ली-एनसीआर की हवा को बारिश ने नया जीवन दिया है। बारिश के कारण प्रदूषण फैलाने वाले तत्व धुल गए हैं और इसी से हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। बारिश की आमद के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में पीएम 2.5 का स्तर सुरक्षित है और यहां की फिजा बेहतरीन हो गई है। यानी अब दिल्ली-एनसीआर में आप रह रहे हैं तो यहां की अच्छी हवा आपको सुकून देगी।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग रिसर्च के मुताबिक शनिवार को दिल्ली की हवा में प्रति क्यूबिक मीटर पर 29 माइक्रोग्राम पीएम 2.5 थे। दरअसल 24 घंटे के लिए सुरक्षित स्टैंडर्ड 60 होता है, इस लिहाज से दिल्ली की हवा फिलहाल खासी बेहतर है।

अब तक 3.2 मिमी बारिश
दिल्ली में 3.2 मिमी बारिश होने के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है। यही नहीं अधिकतम तापमान भी 32.2 सेल्सियस रहा। रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन दिल्ली में पीएम 10 और पीएम 2.5 पार्टिकल्स का स्तर अच्छी स्थिति में रहेगा।

सितंबर-अक्टूबर में बिगड़ेंगे हालात
भले मानसून ने दिल्ली-एनसीआर की फिजा को बेहतरीन और प्रदूषण मुक्त बना दिया है। लेकिन जानकारों की माने तो ये ज्यादा दिन नहीं चलेगा। बारिश का दौर खत्म होते ही यानी सितंबर और अक्टूबर में एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण बढ़ेगा वजह है हरियाणा और पंजाब में पराली जलाया जाना। दोनों राज्यों में पराली जलाऩे की वजह से हर साल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण युक्त हवा के साथ जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

दिल्ली के ओवरऑल एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को स्तर 43 रहा, जो कि बेहतर है और शनिवार को 58 रहा, जिसे संतोषजनक कहा जा सकता है। 0-50 तक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स को बेहतर माना जाता है, जबकि 51-100 का लेवल संतोषजनक होता है।