23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / VIDEO: कोरोना से जंग में बेटे के साथ खड़ी हैं PM मोदी की मां हीराबेन, जलाया दिया

VIDEO: कोरोना से जंग में बेटे के साथ खड़ी हैं PM मोदी की मां हीराबेन, जलाया दिया

कोरोना से जंग में जगमगाया पूरा भारत पीएम मोदी की मां हीराबेन ने दीप जलाया प्रधानमंत्री की अपील पर एकजुट हुा देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 Apr 2020, 12:23 AM IST

l.jpg

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को रात 9 बजे देशभर में 9 मिनट दीये जलाए गए। वहीं, पीएम मोदी की मां हीराबेन भी कोरोना से इस लड़ाई देशवासियों के साथ खड़ी दिखाईं दीं। हीराबेन ने गुजरात के गांधीनगर में दीप प्रज्ज्वलित किया। सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी की मां की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह एक थाली में दीप जलाकर एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी सहित सभी महानगरों, शहरों, कस्बों और गांवों तक में बत्तियां बुझाकर दीये, मोमबत्तियां और टॉर्च जलाए गए। प्रधानमंत्री ने अपने आवास में अंधेरे में दीये प्रज्ज्वलित किए और दीये की लौ को देर तक निहारते नजर आए। उपराष्ट्रापति एम.वेंकैया नायडू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कई मंत्रियों व भाजपा नेताओं तथा योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दीये जलाए। उधर, गुजरात में प्रधानमंत्री की मां हीराबेन ने भी दीया जलाया। नौ मिनट के दीप प्रज्ज्वलन के दौरान लोगों में अपार उत्साह देखा गया। कई लोगों ने दीये जलाने के साथ शंख भी बजाते नजर आए।