23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मुंबई में तीन महीने में बनेगा चीन जैसा हॉस्पिटल, BMC ने तैयार किया यह प्लान

मुंबई में तीन महीने में बनेगा चीन जैसा हॉस्पिटल, BMC ने तैयार किया यह प्लान

देश में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस ( coronavirus ) के मरीज मुंबई ( Mumbai ) में PEB टेक्नोलॉजी के तहत होगा हॉस्पिटल का निर्माण तीन महीने में चीन की तर्ज पर तैयार होगा हॉस्पिटल ( Hospital )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 20 Apr 2020, 4:04 PM IST

mumbai hospital

नई दिल्ली। चीन ( China ) के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ( coronavirus ) के कारण पूरी दुनिया में तबाही मची है। भारत ( Coronavirus in india ) भी इस खतरनाक वायरस से अछूता नहीं है। 14 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक 543 लोगों की मौत हो गई है। लॉकडाउन ( Lockdown ) के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर, महाराष्ट्र ( Maharashtra ) और देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में स्थिति बेहद चिंताजनक है। इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई ( Mumbai ) में BMC ने चीन की तर्ज पर हॉस्पिटल तैयार करने की योजना बनाई है।

'तीन महीने में हॉस्पिटल तैयार करने का प्लान'

जानकारी के मुताबिक, BMC मुंबई स्थित कस्तूरबा हॉस्पिटल परिसर के अंदर एक तीन मंजिला इमारत बनाएगी। इसमें ब्रैंड न्यू आइसोलेशन सुविधा तैयार की जाएगी, जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसे प्री इंजिनियर्ड बिल्डिंग (PEB) टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करते हुए तीन महीनों में तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि यह आइडिया चीन से लिया गया, जिसने केवल 10 दिनों के अंदर एक हजार बेड वाले हॉस्पिटल को तैयार किया था। फिलहाल, कस्तूरबा हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इमारत के कुछ हिस्सों को एक फैक्ट्री में इंजिनियर्ड करके असेंबल्ड किया जाएगा। कहा यहां तक जा रहा है कि एक बार काम शुरू हो जाए, तो बीएमसी को अगले तीन महीने में ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत तैयार होने का अनुमान है।

'नट-वोल्ट पर होगा तैयार'

एक वरिष्ठ निकाय अधिकारी का कहना है कि पीईबी टेक्निक में लिंटर लेवल तक का निर्माण कार्य सामान्य तरीके से होता है। इसके बाद बिल्डिंग को एक कास्टिंग यार्ड में बनाया जाता और उसे साइट पर लाकर नट-बोल्ड लगाकर तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह स्ट्रक्चर स्टेनलेस स्टील से बनकर तैयार होता है। इस तरह का स्ट्रक्चरल कॉन्सेप्ट इंडस्ट्रिअल बिल्डिंग, मेट्रो स्टेशन और गोदाम बनाने में फिलाहल इस्तेमाल किया जाता है।

एक मई से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी जो आइसोलेशन सुविधा तैयार करेगा, उसमें 60 बेड होंगे। इसमें आईसीयू बेड, एक क्लीनिकल लैब और ड्रग स्टोर भी शामिल होंगे। अधिकारी का यहां तक कहना है कि एक हफ्ते में डिजाइन तय किया जाएगा और 1 मई से इस पर काम शुरू हो सकता है। बीएमसी के अपर नगर आयुक्त सुरेश काकनी का कहना है कि इस अस्पताल के वॉर्ड में 47 बेड, आईसीयू में 6 बेड और कमरों में 7 अलग बेड होंगे। यहां आपको बता दें कि पीईबी टेक्नीक का इस्तेमाल करते हुए ही चीन के वुहान में अथॉरिटी ने फरवरी महीने में महज 10 दिनों के अंदर इस तरह के दो हॉस्पिटल तैयार किए थे।