1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के बीच बीएमसी का बड़ा फैसला, मुंबई में लगाएगी दो ऑक्सीजन प्लांट

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में अपने दो ऑक्सीजन रिफलिंग प्लांट लगाने की घोषणा की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 3 May 2021, 9:37 PM IST

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के बीच बीएमसी का बड़ा फैसला, मुंबई में लगाएगी दो ऑक्सीजन प्लांट

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के बीच बीएमसी का बड़ा फैसला, मुंबई में लगाएगी दो ऑक्सीजन प्लांट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ( Coronavirus in maharashtra ) से मच रही तबाही के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में अपने दो ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट ( oxygen refilling plants ) लगाने की घोषणा की है। पिछले दो दिनों के भीतर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस मरीजों की भारी संख्या दर्ज की गई है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य ढांचे पर जबरदस्त बोझ बढ़ा है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ा संकट लेकर आई है, जिसकी वजह से कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के केस तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। सबसे बुरा हाल तो महाराष्ट्र का है। यहां राज्य सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह से हॉस्पिटलों में बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।

कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारी दबाव में हेल्थकेयर वर्कर्स, जानिए किन परिस्थितियों में कर रहे काम

मुंबई में ऑक्सीजन की भारी किल्लत

एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना कर रही है, जिसके सिलेंडर रिफिलिंग प्लांट्स से सप्लाई किए जा रहे हैं। हॉस्पिटल में कोविड मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या की वजह से अन्य स्वास्थ्य सेवाओं जैसे ऑक्सीजन, आईसीयू बेड्स और वेंटिलेटर्स आदि पर भी बड़ा असर पड़ा है। रिपोर्ट में बताया गया कि 50 प्रतिशत ऑक्सीजन नवी मुंबई और ठाने भेजी गई है। क्योंकि दोनों रिफिलिंग सेंटर्स नवी मुंबई में स्थित है, इसलिए नगर निगम वहां लगातार सिलेंडर भेजते रहता है। अतिरिक्त नगर आयुक्त पी वेलरसू ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए हम , "हम महालक्ष्मी रेस कोर्स में और मुलुंड के रिचर्डसन और क्रूडस जंबो सेंटर में दो ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट स्थापित करने जा रहे हैं। एक बार वो जब कुछ दिन में तैयार हो जाएंगे तो जंबो और ड्यूरा सिलिंडर को नवी मुंबई में बॉटलिंग प्लांटों में नहीं भेजा जाएगा।

सीरम के सीईओ अदार पूनावाला को मिली धमकी, बोले- सब कुछ मेरे कंधों पर डाल दिया गया

कोरोना वायरस के 3672 नए केस

आपको बता दें कि मुंबई में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 3672 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस घातक बीमारी की वजह से 79 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 56,647 केस दर्ज किए गए हैं। इस बीच कोविड की वजह से 600 से ज्यादा लोगों ने अपनी जिंदगी गंवाई है।