25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सास-ससुर के तानों से तंग आकर बहू ने खटखटाया Court का दरवाजा, जानिए अदालत ने क्या सुनाया फैसला

बहू की सास-ससुर के खिलाफ शिकायत पर Mumbai Court का बड़ा फैसला कोर्ट ने कहा सास-ससुर के ताने शादीशुदा जिंदगी का हिस्सा मजाक में की बातचीत को भी गंभीरता से ना लें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Dec 2020, 11:18 AM IST

Mumbai Court

सास-ससुर के तानों पर कोर्ट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। शादी के बाद अकसर महिलाओं को सास-ससुर ( Inlaws ) के तानों की शिकायत रहती है। कई बार ये मामला इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि अदालत तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मामला मुंबई की अदातल ( Mumbai Court ) में पहुंचा। जहां एस बहू ने सास-ससुर के तानों को लेकर शिकायत दर्ज की। इस शिकायत की सुनवाई के बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने सास-ससुर के तानों को जिंदगी का हिस्सा बताया।

कोर्ट ने कहा कि मजाक में कही बात और सास-ससुर के ताने शादीशुदा जिदंगी का हिस्सा हैं। इस फैसले के साथ ही कोर्ट ने 80 और 75 वर्ष के बुजुर्ग दंपती को जमानत भी दे दी।

रेल यात्रियों के लिए खुश खबरी, अब और आसान होगा सफर, सुपरफास्ट हो गई टिकट बुकिंग, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

ये है पूरा मामला
दरअसल 30 वर्षीय महिला की शादी दुबई में काम कर रहे स्कूल फ्रैंड के साथ 2018 में हुई थी। शादी के बाद महिला को पता चला कि जिस शख्स से उसने शादी की वो एक काम करने वाले की संतान है। मौजूद सास-ससुर ने उसे पाला है।

बहू की शिकायत थी कि उसके सास-ससुर ने शादी के बाद मायके से मिले करीब डेढ़ करोड़ के गहने अपने कब्जे में ले लिए। उसे अपने मायके जाने की भी इजाजत नहीं मिली। घर में फ्रिज को छूने की इजाजत नहीं मिलती।
पति से इस बारे में बात की तो उन्होंने सास-ससुर की बात मान रहने को कहा। सास-ससुर पूरा दिन ताना देते रहते हैं।

कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के बीच सामने आया बड़ा संकट, ऊदबिलाव से फैला वायरस तो नहीं काम आएगी वैक्सीन

बुजुर्ग दंपती के वकील ने कहा- कि महिला को शादी से पहले ही जानकारी थी कि उसके पति को उसके सास-ससुर ने गोद लेकर पाला है। यही नहीं शादी के बाद वो सिर्फ 10 दिन ही सास-ससुर के साथ रही है। यही नहीं शादी का खर्च भी दोनों परिवारों ने बराबर किया था।

दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सास-ससुर के ताने शादीशुदा जिंदगी का हिस्सा हैं। यही नहीं कोर्ट ने बुजुर्ग दंपती को जमानत भी दे दी।