20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
त्रिपुरा सीएम विप्लव देब के समर्थन में आया पहला शख्स, बताया इसे रोजगार का अच्छा विकल्प
Play video

त्रिपुरा सीएम विप्लव देब के समर्थन में आया पहला शख्स, बताया इसे रोजगार का अच्छा विकल्प

उसने ये पूछे जाने पर कि क्या ये रोजगार के लिए अच्छा विकल्प है, अपनी सहमति दी।

Google source verification

image

Shweta Singh

Apr 30, 2018

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के पान की दुकान खोलने वाले सुझाव पर मुंबई के एक मुच्छड़ पान वाले ने अपना समर्थन दिया है। उसने ये पूछे जाने पर कि क्या ये रोजगार के लिए अच्छा विकल्प है, अपनी सहमति दी। उसने कहा कि, ‘हम छह भाई हैं, और सबके 2-2 बच्चे हैं। अब उनमें से सारे पढ़कर तो अफसर बनेंगे नहीं। अब कुछ तो गड़बड़ निकलेंगे। हम उनको इस लाइन में लाएंगे और लाकर अच्छा बनाएंगे। यह एक अच्छा विकल्प है।

बता दें कि बिप्लब देब ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राज्य के युवा सरकारी नौकरी के चक्कर में सालों तक राजनैतिक पार्टियों के पीछे भागते रहते हैं और अपने जीवन के कई साल बर्बाद कर देते हैं। लेकिन अगर युवा इसकी बजाय पान की एक दुकान खोल लें तो अब तक उनके बैंक में 5 लाख का बैलेंस जमा हो सकता था। सीएम बिप्लब ने ये बयान त्रिपुरा वेटरनरी काउंसिल के एक कार्यक्रम में दिया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत