भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति जगदेश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "ऐसी खबरें हैं कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने दो बार वाइस चांसलर को सलाह दी थी कि वह विश्वविद्यालय में बढ़ी हुई फीस के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ उचित कदम उठाएं। उन्हें शिक्षकों और छात्रों से बात करने की भी सलाह दी गई थी।"