
अब तीन बच्चों की मां ने कागज पर तीन बार लिखा तलाक, फिर उठाया इतना बड़ा कदम कि...
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से देश में तीन तलाक मामला गरमाया हुआ है। कई लोगों के द्वारा फोन पर, मैसेज के जरिए, खत से तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। लेकिन, हरियाणा में तीन तलाक का ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे सुनकर और जानकर सब हैरत में हैं। दरअसल, अब पुरुषों के द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आ रहा था। लेकिन, अब एक महिला के द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों की मां ने एक कागज पर तीन बार तलाक लिखा और घर छोड़कर चली गई।
प्रेमी संग चली गई तीन बच्चों की मां...
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के यमुनानगर के एक गांव में तीन बच्चों की मां ने कागज पर तीन बार तलाक, तलाक और तलका लिखा। इसके बाद अपने प्रेम के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि पति जब अपने घर लौटा तो उसे पत्नी की चिट्ठी मिली। चिट्ठी देखते ही पति के होश उड़ गए और तुरंत एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पति ने कहा कि वो मजदूर कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। करीब 10 साल पहले उसका निकाह हुआ था। उसके कुछ पांच बच्चे हुए थे। लेकिन, दो बच्चों की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि एक दिन वो जब काम करके घर लौटा तो उसे अपनी पत्नी नजर आई। उसने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने बताया कि उसके घर से 60 हजार रुपए घायब थे और घर में एक चिट्ठी पड़ी थी। जिसमें उसकी पत्नी ने तीन बार तलाक लिखा था और अपनी प्रेम संग फरार हो गई।
महिला ने दिया चौंकाने वाला बयान
पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की और कुछ ही दिन में महिला को ढूंढ लिया गया। इसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में महिला ने कहा कि उसका पति शराबी है और उसके साथ हमेशा मारपीट करता है। इसिलए, वो अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। महिला ने यह भी कहा कि इसलिए उसने मुस्लिम रीति रिवाज के तहत उसे तलाक दिया है। हालांकि, महिला द्वारा तलाक दिए जाने पर मुस्लिम गुरुओं की अलग-अलग राय है।
Published on:
18 Aug 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
