31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बोले PM मोदी- मैंने पिता तुल्य संरक्षक खोया

पीए मोदी ने कहा कि अटल जी हम सभी के प्रेरणास्त्रोत थे। आज भारत ने अपना अटल रत्न खोया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 16 Aug 2018, 9:52 PM IST

Narendra Modi

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बोले PM मोदी- मैंने पिता तुल्य संरक्षक खोया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को 'एक युग का अंत' बताया। गुरुवार की शाम पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश के जरिए अपने भाव व्यक्त किए। मोदी ने कहा कि अटल जी हम सभी के प्रेरणास्त्रोत थे। आज भारत ने अपना अटल रत्न खोया है। उन्होंने कहा कि अटल जी का निधन पिता के खोने जैसा है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना परिवार और देशवासियों के साथ है। पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

अटल आवास पहुंच कर दी श्रद्धांजलि
शोक संदेश के प्रसारण होने के कुछ ही देर बाद पीएम मोदी नई दिल्ली स्थित अटल आवास पर पहुंचे। मोदी ने वाजपेयी जी के पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत अधिक बिगड़ने पर पीएम मोदी एम्स भी पहुंचे थे और करीब 45 मिनट तक वहां मौजूद थे।

मैं निशब्द हूं, शून्य में हूं: मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि वाजपेयी के निधन ने उन्हें निशब्द कर दिया है लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं निशब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना एक युग का अंत है।

मोदी ने दुहराई अटल जी की कविता

मोदी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए वाजपेयी की उस कविता का सहारा लिया जिसमें वाजपेयी ने मौत से नहीं डरने के भाव को व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि अटल जी अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी प्ररेणा, उनका मार्गदर्शन हर भारतीय, हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेग। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उन्हें प्यार करने वाले हर व्यक्ति को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति।