बता दें कि इसी इलाके से पनटोका गांव होते हुए नेपाल पहुंचा जा सकता है। लेकिन, बॉर्डर सील होने की वजह से यह रास्ता बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार यहां पिलरों की संख्या 393 है। इसके अलावा एक एसएसबी का चेक पोस्ट है, जो नेपाल से सटे बॉर्डर नजर रखते हैं। इधर, ग्रामीणों ने नेपाल का भारी विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि नेपाल ने भारतीय जमीन पर पोस्ट और वॉच टावर बनाया है।