22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल के नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा ने शपथ ली, कभी भारत में लिया था सैन्य प्रशिक्षण

नए सेना प्रमुख ने जनरल राजेंद्र छेत्री का स्थान लिया है, जो रविवार को सेवानिवृत्त हो गए
2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Sep 10, 2018

thapa

नेपाल के नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा ने शपथ ली, भारत में ले चुके हैं सैन्य प्रशिक्षण

काठमांडू| नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने रविवार को जनरल पूर्ण चंद्र थापा को देश का नया सेना प्रमुख नियुक्त किया। मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भंडारी ने नवनियुक्त सेना प्रमुख को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में पद की शपथ दिलाई। उन्हें नियुक्ति संबंधी प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।

ऑफिसर कैडेट के रूप में सेना से जुड़े

सेना मुख्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति ने जनरल थापा को नेपाली सेना का 43वां प्रमुख नियुक्त किया, जिन्होंने 1979 में एक ऑफिसर कैडेट के रूप में सेना से जुड़े थे। नए सेना प्रमुख ने जनरल राजेंद्र छेत्री का स्थान लिया है, जो रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। नए सेना प्रमुख ने 39 वर्षो की अपनी सेना के दौरान कंपनी कमांडर और बटालियन कमांडर सहित विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। जनरल थापा का जन्म 1960 में पश्चिमी नेपाल के एक पहाड़ी जिले, लामजुंग में एक सैन्य परिवार में हुआ था।

बीते महीने सेना के कार्यवाहक प्रमुख का पदभार संभाला

इससे पहले, जनरल राजेंद्र छेत्री के छुट्टी के चले जाने के बाद 58 वर्षीय जनरल ने पिछले महीने सेना के कार्यवाहक प्रमुख का पदभार संभाला था। मीडिया रिपोटे के अनुसार नेपाल के लामजुंग जिले में एक सैन्य परिवार में जन्मे थापा संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन दल के हिस्से के रूप में दुनियाभर में अपनी सेवा दे चुके हैं। नेपाल में सैन्य पाठ्यक्रमों के अलावा थापा ने अमरीका और भारत में भी सैन्य प्रशिक्षण ले रखा है। थापा की नियुक्ति संबंधी फैसला पिछले महीने मंत्रिमंडल की एक बैठक में किया गया था। पूर्व सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री सितंबर में रिटायर हो गए हैं। इससे पहले वह औपचारिक छुट्टी पर गए थे। इस वजह से थापा ने उनका कार्यभार संभाला था। थापा संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा अभियान में दुनिया भर में सेवा दे चुके है।