हालांकि इन सबके बीच राहत की खबर यह है कि सोमवार को देश में नए केसों की संख्या 74,960 तक रही। लेकिन मरने वालों के आकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिली। यह संख्या बढ़कर 1125 हो गई। अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 72,725 तक पहुंच गई है। रविवार को भारत में 94 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए। वहीं शनिवार को भी इसी आंकड़े के पास की यह संख्या थी। बीते पूरे सप्ताह की बात करें तो इससे पता चलता है कि भारत में लगभग 1,84,000 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।