नई दिल्ली। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर कोरोना टेक्टिंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन ऐसे समय पर जारी हुई है जब कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अपने पीक चल रहा है। आईसीएमआर ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति की दोबारा आरटी-पीसीआर टेस्ट नहीं होना चाहिए जिसकी रैपिड एंटीजन या आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई हो। आइए आपको भी बताते है कि आखिर गाइडलाइन में और क्या कहा गया है।