5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
यूपी के मदरसे में NIA का छापा, शिक्षकों और छात्रों से घंटों तक पूछताछ
Play video

यूपी के मदरसे में NIA का छापा, शिक्षकों और छात्रों से घंटों तक पूछताछ

आतंकियों से लिंक रखने वाले कश्‍मीरी छात्र की तलाश में एनआईए ने यूपी के एक मदरसे में छापेमारी की।

Google source verification

नई दिल्‍ली. यूपी के बांदा स्थित देश के प्रसिद्ध मदरसों में से एक जामिया अरबिया हथौरा में एनआईए ने छापेमारी की। बताया जा रहा है आतंकियों से लिंक रखने वाले कश्‍मीरी छात्रों की तलाश में एनआई ने छापेमारी की है। यह मदरसा बांदा के हथौरा में है। इसका नाम जामिया अरबिया मदरसा है जिसमें देश भर के कोने-कोने से पढ़ने के लिए बच्चे आते हैं। यहां कश्मीरी छात्र भी पढ़ते हैं। एनआईए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मदरसे में पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। टीम ने कश्मीर छात्रों से पूछताछ की। मामला क्या है इस बारे में अभी कुछ मीडिया को जानकारी नहीं दी गई है। एनआईए के अधिकारियों ने इस मामले में मीडिया से दूरी बनाए रखी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत