जानकारी के मुताबिक, मधुबनी जिले के बाबूबरही से विधायक कपिल देव कामत ने गुरुवार देर रात अंतिम सांस ली। कामत कोरोना वायरस से संक्रमित थे और पटना के एम्स में उनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं कामत को किडनी की भी समस्या थी और लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। लिहाजा, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन, गुरुवार को उनका निधन हो गया। कामत के निधन से बिहार ने एक और कद्दावर नेता को खो दिया है। वहीं, एक महीने के भीतर नीतीश सरकार के दो मंत्री का निधन हो गया है। कामत का जेडीयू में अच्छी पकड़ थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कामत जमीन से जुड़े नेता थे और कैबिनेट में मेरे सहयोगी थी। इतना ही नहीं कपिलदेव कामत एक लोकप्रिय नेता और कुशल शासक थे। उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुंचा है। नीतीश कुमार ने कहा कि कामत के निधन से बिहार की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कपिल देव कामत का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।