विहिप अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने बयान में सरकार से अपील की है कि "जो विदेशी मुल्ला और मौलवी टूरिस्ट वीजा लेकर यहां कट्टरपंथ के प्रसार के लिए आए हैं, उनका वीजा रद्द कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जो भी तत्व देश का साथ न देकर कोरोना का साथ दे रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई हो, यही हमारी अपेक्षा है।"