इन राज्यों में नहीं हुई कोरोना से मौत
कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे देश के लिए एक राहत की खबर भी सामने आई है। यहां 6 राज्यों में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
19 लाख 77 हजार 780 की अस्पताल से छुट्टी
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़े ये बताते हैं कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। अब तक कुल 27 लाख दो हजार 743 लोगों में से 19 लाख 77 हजार 780 लोग या तो इस बीमारी से उबर चुके हैं या फिर उनकी अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।