नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इस महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। केंद्र सरकार हर रोज इस महामारी को लेकर लोगों को सावधान कर रही है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 ( Lockdown 4.0) लागू कर दिया है। लॉकडाउन (Lockdown 4.0 ) के लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसमें काफी छूट दी गई हैं। थोड़ी छूट के बाद सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ेगी जिसको लेकर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने 21 मई से नो मास्क नो फ्यूल का फार्मूला लागू करने का आदेश दिया है, जिसके बाद अब उन गाड़ियों को पेट्रोल पंप कर्मी तेल नही देंगे, जिनके चालक मास्क नहीं लगाए होंगे। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति बाहर ना निकले, अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।