क्या को-विन ऐप आम लोगों के लिए भी लाएंगे?
आरोग्य सेतु ऐप कोरोना संबंधी काम के लिए ही बनाया गया था। इसकी पहुंच 15 करोड़ लोगों तक है। अलग-अलग ऐप से और भ्रम पैदा होता है। बेहतर है कि यही ऐप दोनों काम करे। निकट भविष्य में आम लोगों के लिए अलग से को-विन ऐप की कोई तैयारी नहीं है।
क्या आरोग्य सेतु और पोर्टल में...?
लोग चाहे आरोग्य सेतु ऐप से आएं या कोविन पोर्टल से, सारे आंकड़े एक ही जगह जाते हैं। इस व्यवस्था में एक और सुगमता दी गई है कि आपने पहली डोज देश में कहीं भी लगवाई हो, यदि दूसरी डोज के समय आप किसी और जगह हैं तो वहां का अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं। दूसरी खुराक के लिए आपको वापस उसी जगह आने की जरूरत नहीं होगी। इन दोनों माध्यमों से आपने रजिस्टर नहीं किया है और सीधे ही आपका टीकाकरण हुआ है तो भी आपको सर्टिफिकेट इन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध हो जाएगा।
मोबाइल नंबर क्यों लिए जा रहे हैं?
हमें संपर्क करने के लिए कोई साधन तो चाहिए। उन्हें उनके निर्धारित समय के बारे में बता सकें, उनका सर्टिफिकेट दे सकें, कोई और सूचना दे सकें। साथ ही इससे आप व्यक्ति को ऑथेंटिकेट भी करते हैं। ऐसा ना हो कि कोई आपके नाम का दुरुपयोग कर ले।