
नई दिल्ली: चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2017 का ऐलान कर दिया गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में तीन अमरीकी वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अमरीका के जेफरी सी हॉल, माइकल रोशबैश और माइकल यंग को चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन तीनों वैज्ञानिकों को आण्विक तंत्रों के नियंत्रण पर खोज करने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इन तीनों अमरीकी वैज्ञानिकों ने मानव की बायोलॉजिकल क्लॉक पर काम किया था, जिसके लिए इन्हें सम्मानित किया गया है। नोबेल पुरस्कार का ये 108वां वितरण कार्यक्रम है।
नोबेल फाउंडेशन ने सराहा
नोबेल फाउंडेशन ने तीनों वैज्ञानिकों के नाम का ऐलान करते हुए कहा, ''जेफरी सी हॉल, माइकल रोजबाश और माइकल यंग तीनों ऐसे वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने मानव के शरीर में मौजूद बायोलॉजिकल क्लॉक पर बेहतरीन ढंग से काम किया है, इनकी खोज की वजह से ये पता चलता है कि कैसे पौधों, जानवरों और मनुष्यों ने अपनी आंतरिक जैविक घड़ी के अनुरूप खुद को ढालते हैं ताकि वे धरती की परिक्रमा के अनुसार अपने को ढाल सकें।
अब इन क्षेत्रों में होनी है घोषणा
वहीं चिकित्सा के बाद भौतिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। इसके अलावा रसायन विज्ञान में नोबेल की घोषणा बुधवार को की जाएगी। रसायन विज्ञान के लिए जॉन गुडनेफ (95 साल) को पहली पसंद के तौर पर माना जा रहा है, जिनका प्राथमिक काम सेलफोन, कंप्यूटर और इलेक्ट्रिक कारों में रिचार्जेबल लिथियम आयन बैटरी का आविष्कार करना है। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 9 अक्टूबर और साहित्य में इस साल के नोबेल विजेता की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।
इस साल बढ़ाई गई नोबेल की राशि
इस साल नोबेल विजेताओं को 11 लाख मिलियन डॉलर की राशि दी जाएगी। आपको बता दें कि हाल ही में भारत के कॉलिन गोंसाल्विस को ‘ऑल्टरनेटिव नोबेल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंसाल्विस को जनहित याचिकाओं के जरिए बंधुआ मजदूरी, अल्पसंख्यकों, शरणार्थियों और वंचित महिलाओं के सवाल उठाने के लिए जाना जाता है। कॉलिन गोंसाल्विस सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं।
Updated on:
02 Oct 2017 04:39 pm
Published on:
02 Oct 2017 04:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
