एसोचैम ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था इंटरकनेक्टेड है। किसानों के आंदोलन से ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर असर पड़ा है और सप्लाई चेन टूट गई है। इससे देश भर में फल और सब्जियों की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं, कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का अनुमान है कि आंदोलन की वजह से दिल्ली और आसपास के राज्यों में करीब 5000 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। संगठन का कहना है कि वह किसानों की वाजिब मांग से सहानुभूति रखते हैं।