2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सीन की डोज के लिए ओडिशा सरकार ने निकाला ग्लोबल टेंडर, कंपनियों के सामने रखी ये शर्तें

3 करोड़ 80 लाख कोरोना वैक्सीन डोज के लिए ग्लोबल टेंडर की घोषणा की। इसका टेंडर 28 मई को ऑनलाइन खोला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 15 May 2021, 9:35 AM IST

odisha global tender

odisha global tender

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई राज्यों में टीकाकरण अभियान में रुकावटें देखने को मिल रही हैं। इस बीच ओडिशा सरकार (Odisha Government) ने 3 करोड़ 80 लाख कोरोना वैक्सीन डोज (Corona Vaccine Doses) के लिए ग्लोबल टेंडर (Global Tender) की घोषणा की है। इसका टेंडर 28 मई को ऑनलाइन खोला जाएगा।

Read More: गेम-चेंजर साबित हो सकती है DRDO की कोरोना दवा 2DG, 10 हजार डोज की पहली खेप अगले हफ्ते होगी लॉन्च

DCGI से मान्यता प्राप्त होना जरूरी

नियम तय किए गए है कि वैक्सीन को 2-8 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर स्टोर करके रखा जा सके। वैक्सीन देने वाली कंपनी या तो भारत में उत्पादन कर रही हो या उसे विदेशों से भारत में कोई आयात कर रहा हो। उसे DCGI से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है। जीएसटी (GST) रजिस्ट्रेशन हो। भुगतान समान आने के दो दिन के अंदर कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से भी ग्लोबल टेंडर निकाला गया है। मगर सवाल ये उठता है कि ग्लोबल टेंडर से क्या सच में वैक्सीन मिल पाएगी। सबसे मूल बात ये है कि अभी स्पुतनिक के अलावा किसी को मान्यता नहीं दी गई है। इसके साथ फाइजर या जॉनसन की वैक्सीन को स्टोरेज के लिए तापमान कम होना चाहिए।

टीकाकरण के लिए इम्पोर्ट की जरूरत

ओडिशा 18-44 आयु वर्ग में टीकाकरण के लिए वैक्सीन इम्पोर्ट करना चाहता है। इस समय राज्य को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोविशिल्ड और कोवैक्सीन मिल रही है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि उन्हें रूस का टीका स्पुतनिक-V भी जल्द मिल जाएगा। ये 91 फीसदी प्रभावी है और रूस के गामालिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने बनाया है। हाल ही में इस वैक्सीन को भारत इस्तेमाल की मंजूरी मिली है।

Read More: कोरोना संक्रमण में बाद महाराष्ट्र में ब्लैक फंगल का बढ़ा खतरा, दो हजार मरीज हुए संक्रमित

100 के ऊपर संक्रमित मरीज

ओडिशा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। शुक्रवार को कोरोना के 12,390 नए मामले सामने आए है। वहीं 22 लोगों की मौत हो गई। नए संक्रमित मरीजों में से 6,938 क्वारंटीइन हैं, जबकि 5,452 स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में राज्य के अंदर सभी जिलों में 100 के ऊपर संक्रमित मरीज सामने आए है। राज्य सूचना व जनसंपर्क विभाग के अनुसार खुर्दा जिले से सर्वाधिक 2201 नए मामले सामने आए, जबकि सुंदरगढ़ जिले में 882, कटक जिले से 729, संबलपुर जिले में 677 लोग संक्रमित मिले हैं।