अगर हम विशेषज्ञों और NEET परीक्षा के सफल छात्रों की मानें, तो यह कुछ नीतियां हैं जिन्हे अपनाकर आप शेष एक महीने का लाभ उठा सकते हैं और बहुत ही अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं-
यह परीक्षा 4 विषयों में होती है- भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जन्तु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान। ऐसा अक्सर देखा गया है की NEET के उम्मीदवारों की जीव विज्ञान और रसायन शास्त्र में ज्यादा अंक मिलते हैं, भौतिक शास्त्र की अपेक्षा। अब बस केवल 30 दिन बचे हैं तो इन 30 दिनों का अच्छे से प्रयोग करें। एक समय सारणी बनाएं और उसके अनुसार ही काम करें।