श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से फिर नापाक हरकतें शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान की तरफ से दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कश्मीर के तंगधार और कंझालवान सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की गई है। हालांकि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है। बता दें कि पाक सेना ने शुक्रवार की रात को भारतीय चौकियों पर गोलीबार की थी।