
पाक की नापाक हरकत, सीजफायर से नहीं आ रहा बाज, गोलीबारी में 8 महीने की बच्ची की मौत
नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। पाक सेना अरनिया और अरएसपुरा सेक्टर में सोमवार की रात से गोलाबारी कर रही है। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है। बीएसएफ ने बॉर्डर के आसपास 3 किमी हिस्से में आने वाले गांव खाली करा दिए हैं। इसमें पल्लांवाला सेक्टर के शेरपलाई इलाके में घर के बाहर सो रहे आठ महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। अरनिया सेक्टर में एक पुलिस अफसर समेत छह लोग घायल हो गए हो गए हैं। घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जवाबी कार्रवाई पर कोई सवाल नहीं-राजनाथ सिंह
दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल के अलंकरण समारोह में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पड़ोसी देशों के साथ संबंध अच्छा रखना चाहते हैं। लेकिन पड़ोसी देश शांति नहीं चाहता। बीएसएफ जवान सीमा पार से आने वाली गोलियों का माकूल जवाब दे रहे हैं। देश की सीमा की रक्षा करना बीएसएफ का कर्तव्य है और इस कर्तव्य को पूरा करने में कोई बाधा नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई पर किसी से कोई सवाल जवाब नहीं होगा।
कश्मीर में बड़े हमले की साजिश
वहीं खुफिया एजेंसियों के पास कश्मीर में बड़े हमले की जानकारी मिल रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) की जवाबी कार्रवाई से बुरी तरह बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ-सांबा हाईवे पर अपने आतंकियों के जरिए IED प्लांट कराकर बड़े धमाके कराने की साजिश रची है। इतना ही नहीं खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू क्षेत्र मे पड़ने वाले वाले सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों पर हमले के लिए भी आतंकी IED का इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारतीय सेनाओं ने दिया मुहंतोड़ जवाब
गौरतलब है कि भारत सरकार ने रमजान के पाक महीने में आतंकियों पर कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे। लेकिन पाकिस्तान इसका फायदा उठाते हुए सीमा पर हमले शुरू कर दिए। पिछले दिनों भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। रविवार को भारतीय सेना की कार्रवाई से डरकर पाकिस्तान ने रहम की भीख मांगी और बीएसफ से सीमा पर जवाबी कार्रवाई बंद करने की गुहार लगाई।
Published on:
22 May 2018, 6:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.