
नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार (23 मार्च) को पाकिस्तान के राष्ट्रीय उच्चायोग में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। बता दें यहां पाकिस्तान का राष्ट्रीय दिवस समारोह चल रहा था, जो की लाहौर रिजोल्यूशन की याद में हर साल मनाया जाता है। गौरतलब है यह रिजोल्यूशन 1940 में पास किया गया था, जिसे मुसलमानों के लिए अलग देश पाकिस्तान बनाने में सबसे बड़ा फैसला माना जाता है।