23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / पालघर मॉब लिंचिंग केस का एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव, 43 लोग आए थे संपर्क में

पालघर मॉब लिंचिंग केस का एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव, 43 लोग आए थे संपर्क में

Highlight - पालघर मॉब लिंचिंग ( Palghar mob lynching ) मामले में पुलिस ने 115 आरोपियों को किया था गिरफ्तार - कोरोना संक्रमित ( Corona positive ) आरोपी के संपर्क में आने वाले 43 लोगों को किया जा रहा हैै क्वारंटाइन ( quarantine )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 2 May 2020, 3:22 PM IST

palghar mob lynching accused corona positive

palghar mob lynching accused corona positive

मुंबई। पालघर मॉब लिंचिंग ( Palghar Mob lynching ) मामले में पुलिस ने 115 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव ( corona positive ) पाया गया है, जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव आरोपी को वाडा पुलिस स्टेशन में रखा हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबियत ठीक नहीं थी। जब जांच की गई तो वो कोरोना संक्रमित ( coronavirus ) निकला। पालघर ग्रामीण अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दिनकर गावित ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र 55 साल है।

43 लोग लोग आए आरोपी के संपर्क में

इस आरोपी के कोरोना संक्रमित होने से पहले 43 लोग इसके संपर्क में आए थे। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि इन 43 लोगों में 23 पुलिस के जवान हैं और 20 अन्य आरोपी हैं।

17 अप्रैल को हुई थी आरोपी की गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दहानु में दिव्य-वाकीपाड़ा का रहने वाला है, जिसे 17 अप्रैल को कासा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और तब से वह साधुओं की हत्या के मामले में 20 अन्य आरोपियों के साथ वाडा पुलिस लॉकअप में बंद था। इस दौरान आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उसे 14 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था।

पहला कोरोना टेस्ट निकला था नेगेटिव

पिछले कुछ दिनों से दहानु की तबियत ज्यादा खराब थी। बीते 28 अप्रैल को उसका टेस्ट किया गया था, जिसमें वो पहले तो कोरोना नेगेटिव पाया गया, लेकिन शनिवार की सुबह एक टेस्ट और किया गया, जिसमें वो कोरोना संक्रमित निकला। इसके बाद उसे आरएच में भर्ती कराया गया था, मगर उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद आरोपी मरीज को मुंबई के जेजे अस्पताल के जेल वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा है।

16 अप्रैल को हुई थी दो साधुओं की हत्या

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को मुंबई से सूरत जाने वाले दो साधुओं की कार को 200 से अधिक लोगों की भीड़ द्वारा रोका गया था। चोर होने के संदेह पर इस भीड़ ने कार पर हमला कर दिया और पत्थर एवं डंडों से हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों संतों की मृत्यु हो गई। इसी केस में पुलिस ने 115 लोगों को गिरफ्तार किया गया।