1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के TOP-10 अमीरों में बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्‍ण और दामानि, देखिए पूरी लिस्ट

हुरुन इंडिया की ओर से जारी की गई अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी के साथ पतंजलि के बालकृष्ण और डी मॉर्ट के दामानि भी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 26 Sep 2017, 1:22 AM IST

patanjali bal krishna, patanjali products, ramdev, mukesh ambani

नई दिल्ली: FMCG कंपनी पतंजलि के फाउंडर बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्‍ण और सुपर मार्केट रिटेल चेल D MART के मालिक राधाकृष्ण दामानि देश के टॉप 10 रिचेस्‍ट पर्सन में अपनी जगह बनाई है। हुरुन इंडिया की ओर से जारी की गई अमीर लोगों की सूची में प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी हैं।

अंबानी की वेल्थ यमन की जीडीपी से 50 फीसदी ज्यादा
हुरुन इंडिया की छठी वार्षिक रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जबरदस्त उछाल हुआ है। इस साल अंबानी की संपत्ति 58 फीसद बढ़कर 2.57 लाख करोड़ रुपए हो गई। अंबानी का नाम लगातार छठे साल सबसे अमीर भारतीय के तौर पर दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि हुरुन ग्लोबल इंडिया की सूची में अंबानी ने पहली बार जगह बनाई है। उनकी संपत्ति बढ़ने के कारण अमीरों की ग्लोबल सूची में उन्होंने 15वां स्थान हासिल किया है। उनकी संपत्ति यमन के जीडीपी से 50 फीसद ज्यादा है। बता दें कि अंबानी का जन्म यमन में ही हुआ था।

बालकृष्ण पिछले साल 25वें स्थान पर थे

हुरुन इंडिया के बयान के अनुसार पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण देश के दस सबसे अमीर लोगों की सूची में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। पिछले साल वह 25वें स्थान पर थे। उनकी संपत्ति 173 फीसद बढ़कर 70,000 करोड़ रुपये हो गई। पतंजलि का कारोबार बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 10,561 करोड़ रुपये हो गया। उसका कारोबार दूसरी ग्लोबल एफएमसीजी कंपनियों के करीब पहुंच गया।सूची में डी-मार्ट ग्रुप की कंपनी एवेन्यू सुपरमा‌र्ट्स के चेयरमैन दमानी के बाद एंड्योरेंस टेक के अनुराग जैन ने जगह बनाई। उनकी संपत्ति में 286 फीसद का इजाफा हुआ।

दिव्यांक तुराखिया सबसे युवा अमीर

मीडियाडॉटनेट के 34 वर्षीय दिव्यांक तुराखिया सबसे युवा अमीर हैं जिन्होंने सूची में जगह बनाई है। खास बात यह भी है कि उन्होंने अपना मुकाम खुद अपने बूते पर हासिल किया है। उनके साथ पांच अन्य अंडर-40 लोगों के नाम सूची में जुड़े हैं। ये सभी टेक्नोलॉजी बिजनेस से जुड़े हैं और उन्होंने संपत्ति खुद अपने बूते पर अर्जित की है।

अंबिगा सुब्रमण्यम सबसे युवा महिला

बेंगलुरु की 42 वर्षीय अंबिगा सुब्रमण्यम अपने बूते पर मुकाम हासिल करने वाली सबसे युवा महिला हैं। उन्होंने अपनी कंपनी मु-सिग्मा की हिस्सेदारी बेची है। वह इस डाटा एनालिटिक्स कंपनी की को-फाउंडर थीं। इस साल सूची में 51 महिलाओं ने जगह बनाई है।